मधेपुरा: जदयू के प्रखंड कार्यालय में बूथ कमेटी गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
जिला मुख्यालय स्थित प्रखंड जद यू कार्यालय में बुधवार को शाम 4 बजे एक दिवसीय बूथ कमेटी गठन की तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जद (यू) के जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश ऋषिदेव ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जद (यू) संगठन प्रभारी अशोक बादल आदि मौजूद रहे।