टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में एसडीएम ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की बैठक ली
कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देश अनुसार एसडीएम संजय दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने बताया कि 12 जनवरी को समस्त शिक्षण संस्थानों महाविद्यालय पंचायत तथा आश्रम आदि में सूर्य नमस्कार का आयोजन संपन्न किया जाएगा।