हरिद्वार: शांतिकुंज पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामानाएं
शनिवार शाम शांतिकुंज से निकाली जा रही अखंड ज्योति यात्रा समारोह में शिरकत करने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामानाएं दी हैं। बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश भारत के सभी विघ्न हरते रहें और हमारा देश लगातार विकास करता रहे।