प्रतापगढ़: जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण
जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से बुधवार शाम 4:00 बजे जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार चिकित्सालय में हेल्थ एटीएम व ईसीजी मशीन कक्ष का भी शुभारम्भ किया।कारागार का स्थलीय निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं को सुना एवं जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।