पटियाली: पटियाली में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एबीवीपी ने विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया
पटियाली नगर में एबीवीपी नगर इकाई द्वारा आयोजित छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के पांचवें दिन “महिला स्वास्थ्य एवं परीक्षण” विषय पर प्रशिक्षण सत्र हुआ। डॉ. शिवाश्री तिवारी और डॉ. श्रद्धा रजक ने छात्राओं को पोषण, स्वच्छता,मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम में सौरभ दीक्षित, अम्बुज द्विवेदी, मेघा राठौर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।