अजीतमल: सबलपुर में ठाकुर समाज का बोर्ड उखाड़कर फेंका, ग्रामीणों में नाराजगी, पुलिस ने स्थिति संभाली
क्षेत्र के सबलपुर गांव के बाहर लगा ठाकुर समाज का बोर्ड अज्ञात लोगों ने उखाड़कर जमीन पर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गांव में तनावपूर्ण माहौल की सूचना पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। गांव निवासी उपेंद्र तोमर ने डायल 112 पर सूचना देकर बताया कि गांव के बाहर लगा ठाकुर समाज का