नईसराय: कडेसरा गांव से 19 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की
नईसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कडेसरा गांव से एक 19 वर्षीय युवती लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की युवती के परिजनों ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी लड़की घर से बना बताएं कहीं चली गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।