नईसराय: घुरवार कला गांव में 22 वर्षीय महिला के साथ पति ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
नईसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घुरवार कला गांव में एक 22 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने का सामाने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति ने गालियां दी मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।