नईसराय: हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर अपराध के प्रति छात्र-छात्राओं और स्कूली स्टाफ को किया गया जागरूक
नई सराय के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्कूली स्टाफ भी इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल रहा बुधवार की दोपहर 3:00 बजे साइबर सेल प्रभारी मसीह खान द्वारा बताया गया कि आपके मोबाइल फोन पर किसी अनजान व्यक्ति का वीडियो कॉल आए तो उसे ना उठाएं।