नईसराय: बस स्टैंड पर 19 वर्षीय युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
नईसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस स्टैंड पर 19 वर्षीय युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया की युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह कटिंग की दुकान पर गया था इसी दौरान उसके साथ गालियां देते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।