Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

मांडी गांव के अजमेर आत्मा हत्या मे आया नया मोड, सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने CWC चेयरमैन सहित 12 नामदंजो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Israna, Panipat | Jul 10, 2026

MORE NEWS

इसराना विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, इसके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य: कृष्ण लाल पंवार

पानीपत, 12 अगस्त। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। इसके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। श्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया।

 तिरंगा यात्रा मडलौडा अनाज मंडी से शुरू होकर मार्केट, मडलौडा बस स्टैंड तथा असंध रोड से होते हुए भालसी गांव पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। यात्रा के पूरे मार्ग पर हाथों में तिरंगा लिए लोगों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में यात्रा का हिस्सा बने। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

 श्री पंवार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को तिरंगे से जोडऩे और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऐसे आयोजनों से देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना और मजबूत होती है।

 उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाती है। प्रदेश के सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। शहीद सैन्य एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 423 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है तथा युद्ध अथवा आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों की अनुग्रह राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

 श्री कृष्ण लाल पंवार ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि तिरंगे को केवल अपने हाथों में ही नहीं, बल्कि अपने विचारों और व्यवहार में भी स्थान दें तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति को मजबूत करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि यही तिरंगे के प्रति सच्चा सम्मान और विकसित भारत के निर्माण में सच्ची भागीदारी है।

 भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि इसराना विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी हर नागरिक के दिल में जीवंत है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है और देशहित में मिलकर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

इसराना विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, इसके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य: कृष्ण लाल पंवार पानीपत, 12 अगस्त। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। इसके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। श्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा मडलौडा अनाज मंडी से शुरू होकर मार्केट, मडलौडा बस स्टैंड तथा असंध रोड से होते हुए भालसी गांव पहुंची, जहां यात्रा का भव्य समापन हुआ। यात्रा के पूरे मार्ग पर हाथों में तिरंगा लिए लोगों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में यात्रा का हिस्सा बने। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। श्री पंवार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को तिरंगे से जोडऩे और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऐसे आयोजनों से देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाती है। प्रदेश के सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। शहीद सैन्य एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 423 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है तथा युद्ध अथवा आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों की अनुग्रह राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। श्री कृष्ण लाल पंवार ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि तिरंगे को केवल अपने हाथों में ही नहीं, बल्कि अपने विचारों और व्यवहार में भी स्थान दें तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति को मजबूत करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि यही तिरंगे के प्रति सच्चा सम्मान और विकसित भारत के निर्माण में सच्ची भागीदारी है। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि इसराना विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी हर नागरिक के दिल में जीवंत है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है और देशहित में मिलकर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Israna, Panipat | Aug 12, 2026

पानीपत पुलिस
12 अगस्त 2026

*पानीपत पुलिस ने ट्रेस किए गुम हुए 55 मोबाइल, एसपी भूपेंद्र सिंह ने उनके मालिकों को लौटाए तो खिल उठे चेहरे*

पानीपत, 12 अगस्त ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन का सर्च अभियान चलाकर लोगों के 15 लाख रूपए से अधिक कीमत के गुम हुए 55 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किए। बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मोबाइल मालिकों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। 

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि लोगों ने गुम हुए अपने मोबाइल फोन की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में की हुई थी। साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु की टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन को ट्रेस करने का लगातार प्रयास किया। टीम ने 55 गुम मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामद मोबाइल अलग अलग कंपनी के है, इनमें 5 हजार से लेकर 85 हजार रूपए तक के मोबाइल शामिल है। इनकी कुल कीमत 15 लाख रूपए से अधिक आकी गई है। मोबाइल के वारसानों को आज जिला पुलिस के सभागार में बुलाकर उन्हें उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सौंप दिए गए है। 
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने जुलाई माह में 12 लाख रूपए कीमत से ज्यादा के 50 गुमशुदा मोबाइल फोन व जून माह में 11 लाख रूपए से अधिक कीमत के 47 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौपें गए थे। 

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन गुम होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाएं तथा संबंधित पोर्टल पर जानकारी दें। समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को मोबाइल को ट्रेस करने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि गुम हुआ मोबाइल यदि किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के हाथ लग जाए तो उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देना बेहद जरूरी है। नागरिकों की शिकायतों पर पानीपत पुलिस की साइबर सेल लगातार तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाइल फोन को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

पानीपत पुलिस 12 अगस्त 2026 *पानीपत पुलिस ने ट्रेस किए गुम हुए 55 मोबाइल, एसपी भूपेंद्र सिंह ने उनके मालिकों को लौटाए तो खिल उठे चेहरे* पानीपत, 12 अगस्त ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन का सर्च अभियान चलाकर लोगों के 15 लाख रूपए से अधिक कीमत के गुम हुए 55 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किए। बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मोबाइल मालिकों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि लोगों ने गुम हुए अपने मोबाइल फोन की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में की हुई थी। साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु की टीम ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन को ट्रेस करने का लगातार प्रयास किया। टीम ने 55 गुम मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामद मोबाइल अलग अलग कंपनी के है, इनमें 5 हजार से लेकर 85 हजार रूपए तक के मोबाइल शामिल है। इनकी कुल कीमत 15 लाख रूपए से अधिक आकी गई है। मोबाइल के वारसानों को आज जिला पुलिस के सभागार में बुलाकर उन्हें उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सौंप दिए गए है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने जुलाई माह में 12 लाख रूपए कीमत से ज्यादा के 50 गुमशुदा मोबाइल फोन व जून माह में 11 लाख रूपए से अधिक कीमत के 47 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौपें गए थे। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन गुम होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाएं तथा संबंधित पोर्टल पर जानकारी दें। समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को मोबाइल को ट्रेस करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि गुम हुआ मोबाइल यदि किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के हाथ लग जाए तो उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देना बेहद जरूरी है। नागरिकों की शिकायतों पर पानीपत पुलिस की साइबर सेल लगातार तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाइल फोन को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

Israna, Panipat | Aug 12, 2026

पानीपत पुलिस
12 अगस्त 2026

*स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश*

पानीपत, 12 अगस्त () स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पानीपत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आमजन सहित सभी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में जिला पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देकर स्पष्ट रूप से कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
बैठक में डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी नवीन संधू व सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी, चोकी इंचार्ज व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें और सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशाला तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर और गश्त बढ़ाए।

*संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर रखें विशेष नजर*
एसपी श्री भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाए। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए। होटल, गेस्ट हाउस एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों की भी नियमानुसार जांच सुनिश्चित की जाए।

*समारोह स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*
स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि समारोह स्थल पर प्रवेश एवं निकासी के स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएं।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश का गौरवपूर्ण पर्व है। इसे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मीटिंग के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर पुलिस ने जिला में सुरक्षा के व्यापक बंदोस्त किए है। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारियों व चौकी इंचार्जों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। थाना क्षेत्र के दायरे अनुसार 2 से 3 नए नाके लगाए गए है। गश्त बढा दी गई है तथा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस की 2 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई है। 
उन्होंने बताया कि सभी पीसीआर, राइडर और डायल-112 की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सनौली यमुना पुल और खौजकीपुर यमुना पुल स्थित इंटर स्टेट नाकों पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आमजन से अपील की है कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी संद्विगध किस्म की वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम या संबधित थाना प्रबंधक या चोंकी इंचार्ज या डायल 112 को दे। कानून एव सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखनें में जिला पुलिस का सहयोग करें।

पानीपत पुलिस 12 अगस्त 2026 *स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश* पानीपत, 12 अगस्त () स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पानीपत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आमजन सहित सभी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में जिला पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देकर स्पष्ट रूप से कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी नवीन संधू व सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी, चोकी इंचार्ज व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें और सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशाला तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर और गश्त बढ़ाए। *संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर रखें विशेष नजर* एसपी श्री भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाए। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए। होटल, गेस्ट हाउस एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों की भी नियमानुसार जांच सुनिश्चित की जाए। *समारोह स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम* स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि समारोह स्थल पर प्रवेश एवं निकासी के स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएं। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश का गौरवपूर्ण पर्व है। इसे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मीटिंग के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर पुलिस ने जिला में सुरक्षा के व्यापक बंदोस्त किए है। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारियों व चौकी इंचार्जों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। थाना क्षेत्र के दायरे अनुसार 2 से 3 नए नाके लगाए गए है। गश्त बढा दी गई है तथा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस की 2 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि सभी पीसीआर, राइडर और डायल-112 की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सनौली यमुना पुल और खौजकीपुर यमुना पुल स्थित इंटर स्टेट नाकों पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आमजन से अपील की है कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई भी संद्विगध किस्म की वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम या संबधित थाना प्रबंधक या चोंकी इंचार्ज या डायल 112 को दे। कानून एव सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखनें में जिला पुलिस का सहयोग करें।

Israna, Panipat | Aug 12, 2026