सिंगरौली: शासकीय विद्यालयो में स्व सहायता समूहो के माध्यम से प्रदाय कराया जायेगा निःशुल्क गणवेश
स्व सहायता नगर परियोजना अधिकारी नगर पालिक निगम सिंगरौली आर.पी बैस ने बताया कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्रांतर्गत 2023 एवं 24 के लिए कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के शासकीय विद्यालयो में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को निःशुल्क गणवेश प्रदाय स्व सहायता सामूहो के माध्यम से कराया जाना है। जिसके लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में पंजीकृत स्व सहायता समूह सात दिवस के अंदर अंतिम तिथि 29 जनवरी 2024 तक एसएचजीविका पोर्टल में लिंक Shgjivika.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है।