सिंगरौली: चितरंगी में महिला कर्मचारी से एसडीएम ने पहनवाया अपना जुता फोटो सोशल मीडिया में वायरल
चितरंगी में एक बड़े अधिकारी का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को चितरंगी उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में राज्य मंत्री के मौजूदगी में जहां एक तरफ अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा सीधा प्रसारण टीवी के माध्यम से सभी अधिकारी कर्मचारी वआम जन तक देख रहे थे साथ ही हनुमान मंदिर में राम कीर्तन का भव्य कार्यक्रम भी दुसरी तरफ चल रहा था कि इसी दौरान उक्त अवसर में चितरंगी एसडीएम असवन राम चिरावन का किसी महिला कर्मचारी से जुता साफ करवाने का फोटो वायरल हो गया जो चर्चा का विषय बना हुआ है