सिंगरौली: बैढन चूनकुमारी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की हुई फाईनल रिर्हसल
राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का फायनल रिर्हसल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ। रिर्हसल में मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई। वही विभिन्न विद्यालयो के बच्चो द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले सास्कृतिक कार्यक्रमो का अवलोकन किया गया। रिर्हसल के दौरान परेड कमान्डर सुबेदार आशीष तिवारी एवं परेड टू आईसी उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में परेड सीनियर एवं परेड जूनियर के द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया।