सिंगरौली: राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह होगी गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि, राज्य मंत्री गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वाजा रोहण कर लेगी परेड की सलामी
जिले भर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस उमंग और उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पंचाययत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह होगी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली जाएगी। कलेक्टर अरूण परमार ने संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिये आवश्यक प्रबंध करने तथा शासन के निर्देशों का पालन करते हुए समारोह आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।