बिदुपुर: बिदुपुर थाना की पुलिस ने धनौती गांव से शराब के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर धनौती गांव में छापेमारी कर शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति स्थानीय रमेश सिंह बताया गया। बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि धनौती गांव से शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।