शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पीसीएस परीक्षा की दूसरी पाली के चयनित परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
डीएम एवं एसएसपी द्वारा द्वितीय पाली में रविवार दोपहर दो बजे करीबन आयोजित करायी जा रही पीसीएस परीक्षा के थाना शिकोहाबाद क्षेत्रान्तर्गत पडने वाले परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रो पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, जैसे सीसीटीवी कैमरे, पर्यवेक्षकों की उपस्थिति और अन्य सुरक्षा सम्बन्धी उपकरण के बारे में जानकारी ली।