शिकोहाबाद: खैरगढ थाना पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को जनपद आगरा से किया गिरफ्तार
थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा अपहरण मामले में एक वांछित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी बलेकाबांस थाना शमसाबाद जनपद आगरा उम्र 20 वर्ष को शनिवार दोपहर तीन बजे करीबन बलेकाबांस थाना शमसाबाद जनपद आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।