शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के अहमदपुर रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पैदल युवक गंभीर घायल
थाना सिरसागंज क्षेत्र अहदमपुर रोड पर शनिवार रात साढ़े आठ बजे करीब एक तेज रफ्तार बाइक पैदल सड़क क्रॉस करते युवक में घुस गई। इस दौरान बाइक सवार युवक 23 वर्षीय सनी शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी कौरारा रोड थाना सिरसागंज की मौत हो गई, जबकि पैदल निकलता युवक अमन निवासी अहमदपुर गम्भीर घायल हो गया। जिसे आनन फानन में सीएचसी सिरसागंज से जिला अस्पताल रैफर किया गया।