शिकोहाबाद: एसपी सिटी और ग्रामीण ने पुलिस लाइन सभागार में सभी हैड मोहर्रिर, कोर्ट मोहर्रिर और पैरोकारों के साथ की गोष्ठी
अपर पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार रात साढ़े आठ बजे करीब जनपद के समस्त हैड मोहर्रिर, कोर्ट मोहर्रिर तथा पैरोकारों संग गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा मालों के निस्तारण तथा अपराधियों के न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों में प्रभावी पैरवी किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।