शिकोहाबाद: थाना रसूलपुर की पुलिस टीम ने शहीद चौक से एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना रसूलपुर पर पंजीकृत एक मामले में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार मीना पुत्र बद्रीप्रसाद मीना निवासी खोंरी थाना शाहपुरा जनपद जयपुर राजस्थान को शनिवार दोपहर तीन बजे करीबन शहीद चौक से गिफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया गया।