राजातालाब: खड़ी ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की हुई मौत
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। परमपुर पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर कुरौना गांव के पास रिंग रोड पर सुबह 6 बजे एक सीमेंट लदी ट्रक ने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में सीमेंट लदी ट्रक के चालक राजू सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई। राजू सिंह सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव के निवासी थे