फिरोज़ाबाद: आर्य नगर में सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीजड़ी पर्व, देर रात चांद देखकर खोला उपवास
सिंधी समाज का पवित्र तीजड़ी पर्व श्रावण मास में रक्षाबंधन के उपरांत मनाया जाता है। बुधवार को महिलाओं ने धूमधाम से तीजड़ी पर्व को व्रत रख मनाया। वहीं रात्रिकालीन समय में विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुये पति की लम्बी उम्र की कामना की। महिलाओं ने एकजुट होकर पर्व से सबंधित गीतों पर नृत्य आदि किया। साथ ही देर रात चांद को देखकर व्रत खोलते हुये आहर लिया।