फिरोज़ाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र उलाऊ खेड़ा में दो भाईयों व उनके पिता संग लाठी डंडों से मारपीट, लहूलुहान
थाना टूण्डला क्षेत्र उलाऊ खेड़ा निवासी अंकुल, लखपत सिंह व उनके पिता जैनवीर संग गांव में ताउ की लड़की को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे तीनों घायल हो गये। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज कराया गया।