फिरोज़ाबाद: कोलकाला में महिला चिकित्सक की रेप बाद हत्या मामले में सरकारी ट्रामा सेंटर से डाक्टर्स ने निकाला कैंडल मार्च
कोलकाला में महिला चिकित्सक संग रेप बाद हत्या मामले में सरकारी ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज के डाक्टर्स ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान डाक्टर्स ने आवाज दो हम एक हैं, वी वांट जस्टिस, अपराधियों को फांसी दो आदि नारे लगाते हुये न्याय की मांग की। चिकित्सकों ने एकजुटता दिखाते हुये कहा जब तक पूरी तरह न्याय पीड़िता के परिजनों को नहीं मिलता हमारा संघर्ष जारी रहेगा।