फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र मैनपुरी रोड पर खेत जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
ग्राम उमरी निवासी अमित खेत पर जा रहा था। इसी दौरान थाना सिरसागंज क्षेत्र मैनपुरी रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। उक्त जानकारी उसके परिजनों ने मीडिया को दी है।