बेगूसराय: कारगिल भवन में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक हुई, कई बिंदुओं पर चर्चा की गई
कारगिल भवन में जिले के प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा रविवार की दोपहर 3:00 बजे मिली. बैठक के दौरान विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा संभावित बाढ़ 2026 की तैयारी की समीक्षा की गई.