कुशलगढ़: 150 हैंडपंप और 150 कुओं का संकल्प, पेयजल संकट पर चुनावी सभा में दी गई बड़ी हुंकार
कुशलगढ़ के जिला परिषद वार्ड संख्या 26 से कांग्रेस प्रत्याशी भूरजी भाई मईडा के समर्थन में टीमेडा बड़ा में आयोजित विशाल जनसभा में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। सभा में प्रस्तावित पावर प्लांट का विरोध, पेयजल संकट और ग्रामीण विकास के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। सभा में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ एवं सरपंच संघ अध्यक्ष कैलाश पटेल ने भूरजी भाई