हरदा: कमिश्नर तिवारी ने नयापुरा में जैविक खेती का निरीक्षण किया
Harda, Harda | Jan 17, 2025 नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त के.जी. तिवारी ने आज 17 जनवरी शाम 6 बजे ग्राम नयापुरा में किसान जयनारायण राय के खेत में जाकर जैविक खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान राय ने बताया कि उसके पास लगभग 100 गाय हैं, जिससे उसे गोबर व गौमूत्र काफी मात्रा में उपलब्ध हो जाता है, जिससे वह जैविक कीटनाशक व जैविक खाद तैयार करता है।