हरदा: कमिश्नर तिवारी ने जिला जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
Harda, Harda | Jan 17, 2025 नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त के.जी. तिवारी ने आज 17 जनवरी शाम 5 बजे को जिला जेल हरदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त गणेश जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, जेल अधीक्षक प्रभात कुमार व संतोष सोलंकी भी मौजूद थे। जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जेल में डिस्पेंसरी स्थापित है, जिसमें सामान्य बीमारियों के उपचार की व्यवस्था है।