हरदा: अगले 5 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस की सूची तैयार होगी : ज़िला पंचायत CEO सविता झानिया
Harda, Harda | Jan 17, 2025 आज 17 जनवरी शाम 5:30 बजे जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सविता झानिया ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ऐसे परिवार जिनके नाम आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची में शामिल नही है, ऐसे परिवारों के नाम जोड़ने के लिए आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारंभ किया गया है।