हरदा: 7 थानों और 3 चौकियों के 185 पुलिसकर्मियों ने 72 वारंटियों को वारंट तालीम कराई
Harda, Harda | Jan 17, 2025 एसपी अभिनव चौकसे ने बताया जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध को रोकने के लिए अभियान के तहत में कॉम्बिंग गश्त में समन, वारंट, अवैध शराब, जुआ, आर्म्स एक्ट, गुंडा बदमाश, ईनामी आरोपियों, वाहन चेकिंग की कार्रवाई की। जिले के सभी थानों की पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।