उधवा: चांदशहर पंचायत में मुखिया और ग्राम रोजगार सेवक ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच किया राहत सामग्री वितरण
उधवा प्रखंड क्षेत्र के चांदशहर पंचायत में मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे मुखिया मोहम्मद मुस्ताकीम एवं ग्राम रोजगार सेवक असरफ अली ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।