स्याना: तहसील कार्यालय परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Siyana, Bulandshahr | Oct 1, 2026
तहसील कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। गुरुवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगे राम त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर धरना प्रदर्शन किया।