चौसा: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: हत्या के मामले में 14 गिरफ्तार, ₹103000 जुर्माना वसूला
Chausa, Buxar | May 19, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस इन दिनों लगातार अभियान चला रही है। अभियान के दौरान कुल 14 लोगों को हत्या के मामले समेत अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में 103000 का जुर्माना भी लगाया गया है। गिरफ्तार होने वालों में हत्याकांड के मामले में चार तथा एससी एसटी के मामले में एक व्यक्ति शामिल है।