जीरापुर: विद्यांजलि विद्या निकेतन में दीपावली की खुशियां साझा कीं, स्टाफ को भेंट किए उपहार और मिठाई
जीरापुर दीपावली का पर्व खुशियों, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश लेकर आता है। इसी भावना के साथ विद्यांजलि विद्या निकेतन स्कूल गागोरनी में दीपावली पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आज रविवार की दोपहर 2:00 के लगभग मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्यों को दीपावली के उपहार एवं मिठाई भेंट कर त्योहार की शुभकामनाएं दी गईं।