बहेड़ी: लोधीपुर में मुख्य सड़क की चौड़ाई कम कर नाला बनाए जाने का आरोप, डीएम से की गई शिकायत
बहेड़ी नगर के मोहल्ला लोधीपुर निवासी रवि कुमार के मुताबिक नगर के बाईपास मार्ग से लोधीपुर नहर तक रोड की चौड़ाई नक्शे में 85 फीट है रवि कुमार का कहना है कि नगर पालिका यहां मुख्यमार्ग के किनारे नाला बनाने जा रही है आरोप है कि भू माफियाओं से सांठ गांठ कर उनको फायदा पहुंचाने के लिए सड़क की चौड़ाई को कम कर के नाला बनाया जा रहा है ।