आजमगढ़ के अतरौलिया से बड़ी खबर
शराब के नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम शेरवा का है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पारस को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
⚠️ नोट: यह जानकारी पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर है। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
#Azamgarh #Atarauliya #AzamgarhNews #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #TV24NewsExpress