कुलपहाड़: कुलपहाड़ से युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस की कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को ग्राम मुढ़ारी से भारत पाल (35) पुत्र सरमन पाल निवासी मुढ़ारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक 12 बोर का जिंदा (मिस) कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कुलपहाड़ पर मु.अ.सं. 154/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज।