हंस नगर में हुए पीएनजी गैस लीक हादसे में कार्रवाई: लापरवाही बरतने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर, सुपरवाइजर और आरसीएम गिरफ्तार
मोहल्ला हंस नगर में गत 5 जुलाई को एक घर में पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद हुए दर्दनाक ब्लास्ट और दो लोगों की मौत के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:
जांचकर्ता ने बताया की मोहल्ला हंस नगर रेवाड़ी निवासी पीड़िता मधु ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की गत 5 जुलाई को पीएनजी पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान उनके घर के पास गैस एकत्रित हो गई थी, जिसकी दुर्गंध उसके पति सतबीर ने हादसे से ठीक पहले महसूस की थी। जब उनकी बेटी तन्नू ने कपड़े प्रेस करने के लिए बिजली का स्विच ऑन किया, तो अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में उसके पति सतबीर, बेटी तन्नू, पड़ोसी जयभगवान और 2 वर्षीय भतीजी खुशी गंभीर रूप से झुलस गए थे। आग बुझाने के प्रयास में उसके हाथ भी झुलस गए थे।
�
Rewari, Rewari | Aug 21, 2026