गोरखपुर: गोरखनाथ के स्थानीय होटल में सदर सांसद रवि किशन ने कहा, अपराधियों ने बुलडोजर को गोदाम से बाहर निकालने के लिए किया मजबूर
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने के बाद आज गोरखपुर के गोरखनाथ स्थित एक स्थानीय होटल में सदर सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी का बुलडोजर किसी भी बेगुनाह पर नहीं चला। यह क्रिमिनल माफियाओं पर चला क्रिमिनल माफियाओं ने ही बुलडोजर को गोदाम से बाहर निकालने के लिए मजबूर किया वरना बुलडोजर तो आराम फरमा रहा था।