गोरखपुर: NDRF और पीएससी ने मोहद्दीपुर स्थित मॉल और अपार्टमेंट में भूकंप और अग्निकांड से बचने के गुण सिखाए
भूकंप और अग्निकांड में एनडीआरएफ और पीएसी कैसे लोगों की मदद करती है इस बात से रूबरू कराने के लिए आज मोहद्दीपुर स्थित ओरियन मॉल व अपार्टमेंट में रेस्क्यू का मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान दीवार काटकर फंसे हुए लोगों को बचाया गया, चौथी मंजिल से रस्सी के सहारे प्रतीकात्मक बच्चों को नीचे उतर गया। इस दौरान लोगों ने आपदा में अपना बचाव करना सीखा।