गोरखपुर: हरिओम नगर के पास ई-रिक्शा और बाइक में हुई टक्कर, घायलों को एसएसपी ने अपनी स्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भेजा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर आज अपने कार्यालय से निकलकर जा रहे थे तभी हरिओम नगर के पास ई रिक्शा और बाइक में टक्कर के बाद ई रिक्शा पलट गया और एक व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गया। एसएसपी ने अपनी गाड़ी से उतरकर घायल को अपनी एस्कॉर्ट की गाड़ी से जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाए। घायलों की मदद में एसएसपी खुद अपने हमराहियों के साथ लग रहे।