गोरखपुर: सहजनवा थाने में बालक के अपहरण की सूचना पुलिस जांच में निकली फर्जी, एसएसपी ने दी जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि 18 सितंबर को सहजनवा थाने में यह सूचना दी गई की 13 वर्षीय एक बालक घर से स्कूल जाने के लिए निकला और लापता हो गया। कुछ देर के बाद परिवार के लोगों को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए से 2 लाख 60 हजार रूपए के फिरौती की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने मामले की तकदीर के दौरान बच्चों को बरामद किया पूरा मामल फर्जी निकला।