गुना: फतेहगढ़ में रात में खनिज विभाग की अवैध खनन पर कार्रवाई, गिट्टी का अवैध परिवहन व भंडारण करते डंपर जब्त
गुना कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही जारी है। खनिज विभाग ने रात में औचक निरीक्षण के दौरान फतेहगढ़ में गिट्टी का अवैध परिवहन एवं भंडारण करते एक डंपर को जप्त किया है। जिसे फतेहगढ़ थाने में रखा गया है। वैधानिक कार्यवाही के लिए प्रकरण तैयार किया गया।