सांगानेर: जयपुर के होटल मैरियट में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत ऊर्जा विभाग की प्री-समिट आयोजित की गई
जयपुर के होटल मैरियट में बुधवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत ऊर्जा विभाग की प्री-समिट आयोजित की गई। इस अवसर पर अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए लगभग साढ़े 6 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- आज राइजिंग राजस्थान ऊर्जा विभाग ग्लोबल प्री इन्वेस्टमेंट समिट में लाखों करोड़ के एमओयू साइन किए गए हैं।