कुंडा: कुंडा पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को भाव नगर सरियांवा से गिरफ्तार कर जेल भेजा
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में शुक्रवार शाम 5 बजे आलोक पुत्र राजाराम निवासी भावनगर सरियावां को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कुंडा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।