कटिहार जिले के हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘संकल्प संध्या’ के तहत रेमेडियल कक्षाओं का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के द्वारा किया गया।
कटिहार, दिनांक 17 नवंबर 2026।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं अधिगम क्षमता में सुधार लाने के उद्देश्य से कटिहार जिले के हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उच्च विद्यालय, कटिहार में ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम के अंतर्गत रेमेडियल कक्षाओं (Remedial Classes) का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं, विशेषकर शैक्षणिक रूप से कमजोर एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आकलन कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाएगा।
रेमेडियल कक्षाओं का संचालन दिनांक 17 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रतिदिन संध्या 05:00 बजे से 07:30 बजे तक किया जाएगा।
इसमें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।
कार्यक्रम के प्रथम दिन हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संबंधित विषयों के शिक्षकों के साथ कुल 55 छात्र छात्राओं ने उपस्थित होकर पठन-पाठन कार्य में भाग लिया।
‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयगत समझ को मजबूत करना, उनकी शैक्षणिक कमजोरियों को दूर करना, अधिगम स्तर में सुधार करना तथा उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है।
जिला प्रशासन , कटिहार एवं शिक्षा विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे अपने बच्चों को इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल से जोड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department #katihar
Katihar, Bihar | Nov 17, 2026