प्रयास पहल (शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था) की ओर से शनिवार को गिरिडीह जिले के कोदम्बरी स्थित शिवाजी मैदान में प्रयास स्पोर्ट्स सीजन-04 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे लाना है।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, आपसी सहयोग और एकता का संदेश दिया गया। संस्था ने ‘खेलेंगे, बढ़ेंगे, समाज बदलेगा’ के संकल्प के साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की बात कही।
प्रयास पहल के संस्थापक सुबोध कुशवाहा ने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा, झमुमो के प्रणव वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जेएलकेएम के मनोज यादव, माले के अशोक पासवान, कांग्रेस नेता अनिल चौधरी, जिला परिषद सदस्य संजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि कैलाश यादव, दीपक मंडल, नेमधारी शर्मा, गीता हजरा, किशोर यादव और प्रदीप कुमार निराला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संस्था का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हें समाज के विकास से जोड़ना है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #PRAYASPahal