पचंबा में डबल मर्डर से सनसनी, टांगी से काटकर ससुर-बहू की हत्या
गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा में बेखौफ अपराधियों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। सोमवार की रात करीब दो बजे अपराधियों ने टांगी से वार कर 65 वर्षीय सुकर मंडल और उनकी 30 वर्षीय बहू शीला मंडल की निर्मम हत्या कर दी।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका का पति सूरत में मजदूरी करता है। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।